सामाजिक बदलाव के लिए धर्म का रास्ता जरूरी – डा. ऋचा दीक्षित
टीबरी नाथ मंदिर में कथा 20 से
बरेली।समाज में आ रहे बद लावको लेकर सुदृढ़ शक्ति फाउंडेशन बेहद सार्थक कार्य कर रहा है। फाउंडेशन की ओर से धर्म के द्वारा ज्ञान अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में बरेली में एक बड़ी व भव्य भागवत् कथा का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन की अध्यक्ष डा. ऋचा दीक्षित कार्यक्रम की मुख्य आयोजक हैं। बीस फरवरी से शुरू होने वाली कथा 26 फरवरी तक चलेगी।
डा. ऋचा ने बताया कि सामाजिक तौर पर आज जो कुछ भी हो रहा है। उसकी चिंता करनी जरूरी है। समाज को धर्म से जोड़ने के लिए फाउंडेशन ने एक पहल स्टार्ट की है। धर्म द्वारा ज्ञान। इसी क्रम में एक भव्य श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा श्रीधाम वृंदावन के आचार्य श्री विमल कृष्ण जी महाराज के श्रीमुख से होगी। श्री त्रिवटी नाथ मंदिर परिसर के सत्संग भवन में कथा दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।
यह भी देखें : पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, भारत-अमेरिका संबंधों में नई मजबूती की उम्मीद
डॉ. ऋचा दीक्षित ने बताया कि फाउंडेशन 2021 से समाज में सेवा के काम कर रहा है। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य लोगों में अध्यात्म की रुचि पैदा करना है। साथ ही आम जनमानस में धर्म के नाम पर चल रही भ्रामक अज्ञानताओं से बचाना है। उन्होंने कहा कि लोगों को धर्म-संस्कृति के प्रति उन्मुख करते हुए उनके जीवन को सहज, सुंदर और सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम में सभी बरेली वासियों और श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बरेली के लोगों से अपील की कि वह इस आयोजन में शामिल हों।