लाल पैंट, सफेद टॉप, गले में चुनरी, सूटकेस में बंद लाश: कांग्रेस की युवा नेता हिमानी नरवाल की संदिग्ध हत्या

0
113
हिमानी नरवाल
कांग्रेस की सक्रिय युवा कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की निर्मम हत्या कर दी गई।

दिल्ली। हरियाणा के रोहतक शहर की रहने वाली कांग्रेस की सक्रिय युवा कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की निर्मम हत्या कर दी गई। रोहतक में एक मार्च की सुबह भीड़ वाले भीड़भाड़ वाले इलाके मे तब अफरातफरी मच गई। जब सपला बस स्टैंड पर सुबह 11:00 बजे अचानक से कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े एक नील सूटकेस पर जा टकराई। लोगों के मन में तरह-तरह के आशंकित भाव आ रहे थे। जिसके चलते वह लोग सूटकेस के पास तक तो गए लेकिन खोलने की हिम्मत न जुटा सके। संदेह के चलते लोगोे ने पुलिस को त्वरित सूचित किया। जिसके बाद आननफानन में मौक़ाए वारदात पर जब पुलिस पहुंची और सूटकेस को खोल तो वहां खड़ी भीड़ के होश उड़ गए। क्योंकि सूटकेस में बंद एक नव युवति की बुरी तरह क्रूरतापूर्ण हत्या कर दी गई। साथ ही उसके शव को सूटकेस में बुरी तरह ठूस कर लावारिस स्थिति में सड़क किनारे जाकर फेंक दिया गया।
सूत्रों के अनुसार युवती का चेहरा नील पड़ा हुआ था। हाथों में मेहंदी रची हुई थी। नाक से खून निकला हुआ था ।गले में काली चुनरी ,सफेद टॉप और पैंट पहनी हुई युवती की सूटकेस में बंद निर्मम लाश मिली । जो बिना कुछ बोले ही अपने साथ हुई क्रूरता की अनकही कहानी बायां कर रही थी। पुलिस के मुताबिक उसकी स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था ,मानो कि पहले उसकी हत्या की हो और बाद में शव को सूटकेस में डालकर फेंक दिया गया।

यह भी देखें : व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप और ज़ेलेंस्की की मुलाकात तकरार में तब्दील

कांग्रेस पार्टी की थी युवा कार्यकर्ता-बताया जा रहा है युवती कांग्रेस पार्टी की सक्रिय युवा कार्यकर्ता थी। साथ ही वह कांग्रेस के कार्यक्रमों में रेलिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थी। मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आननफानन में आलाधिकारियों को सुचित कर घटना की जानकारी दी। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीयत अस्पताल भेजा गया है। हिमानी नरवालSIT के गठन की मांग-
हत्या के पीछे उठने वाले कई सवाल हर किसी के मन में है। इस तरह से एक युवती की इतनी बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश है या कोई व्यक्तिगत दुश्मनी या कुछ और ? हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने SIT जांच की मांग की है। वे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here