बरेली@LeaderPost। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में कोहड़ा पीर गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकला नगर कीर्तन पीलीभीत रोड दीनदयाल पुरम होता हुआ मॉडल टाउन पहुंचा। मार्ग में कई स्थानों पर कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने पुष्प वर्षा की। नगर कीर्तन में शामिल गतका पार्टी के सदस्यों ने करतब दिखाकर आश्चर्यचकित कर दिया। नगर कीर्तन में कई स्कूली बच्चों ने भी रंग बिरंगी पोशाकों मैं अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । नगर कीर्तन की अगवाई पंज प्यारे कर रहे थे।
नगर कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज, गुरु नानक देव रिकी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरु नानक कन्या जूनियर हाई स्कूल, खालसा इंटर कॉलेज, श्री गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल, माता सीता देवी पब्लिक स्कूल के साथ ही स्त्री सत्संग सभा सिख सेवक जाता सिख मिशनरी कॉलेज खालसा पंथ और सुखमणि सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने भाग लिया।
गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकर लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर कीर्तन में परमजीत सिंह परमिंदर सिंह राजेश साहनी एमपी सिंह अमरजीत सिंह अमनदीप सिंह राणा प्रताप सिंह अमनदीप सिंह रविंदर पाल सिंह मलिक सिंह कालड़ा परमजीत सिंह ओबेरॉय हरवंत पाल सिंह दीपक जोत सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख और पंजाबी समाज ने शिरकत की।