खेलो बरेली यात्रा का शुभारंभ किया सांसद छत्रपाल ने

0
78

खेलो बरेली यात्रा का शुभारंभ किया सांसद छत्रपाल ने

@LeaderPostबरेली खेल जगत फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में ब्लॉक स्तर तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की।

शुक्रवार को स्टेडियम से खेलो बरेली यात्रा का शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया। मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा समापन समारोह में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि खेलने से जहां शरीर स्वस्थ रहता है।  

वही खिलाड़ियों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की क्षमता उत्पन्न होती है। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए खेल जगत फाउंडेशन की टीम को भी प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए उनका उत्साह वर्धन किया। स्टेडियम से शुरू हुई खेलो बरेली यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल पहुंची। इस यात्रा में मनीष अग्रवाल सौरभ अग्रवाल डॉ विनोद पागरानी अरुण कश्यप बृजेश मिश्रा हर्षित गुप्ता रतन गुप्ता विष्णु अग्रवाल गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here